फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस-

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवनारायण सिंह ने दो शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है। दोनों शिक्षकों पर कूटरचित अंक व प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने का आरोप है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स लखनऊ ने बताया है कि बेसिक शिक्षा विभाग की मानव सम्पदा पोर्टल पर समान नाम, पिता का नाम व जन्मतिथि वाले शिक्षकों की जांच एनआईसी से समन्वय से की गई है। इसमें शिक्षा क्षेत्र बैरिया और शिक्षा क्षेत्र सीयर के एक प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षक का अंक व प्रमाण पत्र संदिग्ध पाया गया। जांच में दोनों शिक्षकों द्वारा नियुक्ति के समय प्रस्तुत दस्तावेज कूटरचित मिला है। इसके बाद बीएसए ने दोनों शिक्षकों के विरुद्घ कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है, अन्यथा कि स्थिति मेें विभागीय कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें