फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में हादसा: बाइक व पिकअप की टक्कर में जीजा अौर साले की मौत

Tue, 04 Jan 2022 09:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

बलिया में गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुरभोज के पास मंगलवार की शाम बाइक व पिकअप की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। गड़वार-रतसर मार्ग पर पिकअप और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई।

विज्ञापन


जिसमें प्रकाश यादव (25) निवासी गौरनिया थाना खेजुरी तथा उनके बहनोई मध्य प्रदेश के निवासी घनश्याम (30) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गड़वार थानाध्यक्ष श्रीधर पांडेय व रतसर चौकी इंचार्ज गिरिजेश सिंह ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें