फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवस्था देख भड़की एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विकास खंड दुबहर अंतर्गत पांडेपुर गांव में प्राथमिक पाठशाला परिसर में निर्माणाधीन दिव्यांग शौचालय में अनियमितता की जांच करने पहुंचीं एसडीएम सीमा पांडेय ने मंगलवार को संबंधितों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम ने पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की दुर्व्यवस्था देखकर भड़क उठी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी जमकर लताड़ा। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर करीब एक बरसों बंद पड़े सामुदायिक शौचालय को खुलवाने का निर्देश दिया। साथ-साथ प्राथमिक पाठशाला पांडेपुर में सफाई ना होने पर प्रधानाध्यापक नाराजगी जताई। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलदेव गुप्ता ने आश्वासन दिया कि मानक के अनुरूप ही दिव्यांग शौचालय निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें