फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के गोद लिए अस्पताल में आरओ प्लांट खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। जनपद में सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज करने वाली दूसरी सबसे बड़ी सीएचसी पर लगाया गया आरओ प्लांट महीनों से खराब होकर शोपीस बना हुआ है। पानी के लिए मरीज परेशान नजर आ रहे हैं। नपा अध्यक्ष मोतीरानी सोनी की ओर से गोद लिए गए अस्पताल में पेयजल की सुविधा बेकार है।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से लगाया गया आरओ प्लांट लगने के कुछ माह बाद से खराब पड़ा है। नगरवासियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने खराब आरओ प्लांट ही लगाया था। अस्पताल में जनपद ही नहीं, गैर जनपद से हजारों मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। आरओ प्लांट खराब होने से भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए भटकते रहते हैं। परिसर में ही लगा इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी भी पीने योग्य न होने के कारण बेमतलब साबित हो रहा है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। समाजसेवी विनय जायसवाल, शिवेंद्र बहादुर सिंह, अरुण कुमार सिंह, सूर्यकांत यादव, सतीश कुमार सिंह, शैलेश सिंह आदि आरओ प्लांट ठीक कराने की मांग की है।
आरो प्लांट के लिए किया भूमि पूजन
बेल्थरारोड। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने बृहस्पतिवार को देवेंद्र पीजी कालेज में इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण के साथ ही आरो प्लांट स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया। कहा कि सुगम आवागमन के लिए इंटरलॉकिंग और शुद्ध पेयजल के लिए आरो स्थापित होने से छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगी। महाविद्यालय को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्राचार्य डॉ. हरेराम सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. शिवाकांत मिश्रा, समरबहादुर सिंह, अरविंद सिंह, मिथिलेश सिंह, रामप्रताप, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें