फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अपराध के बाद कार्रवाई कर सकती है, अपराध रोकने की क्षमता समाज मेंः डॉ. विपिन ताडा

Mon, 18 Jan 2021 03:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
एसपी विपिन ताडा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियंस इस्माइल कार्यक्रम के तहत पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम सोमवार को नगर से सटे मिड्ढा गांव स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि किसी भी तरह के अपराध के बाद अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन पुलिस अपराध को रोक नहीं सकती।

विज्ञापन


अपराध को रोकने के लिए समाज को आगे आना होगा। समाज ही ऐसा मंच है जो किसी भी तरह के अपराध को जागरूकता के माध्यम से पूरी तरह से समाप्त कर सकता है। इस दौरान एसपी ने साइबर क्राइम, यातायात और अन्य कानून के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें