फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर बाइक लूटने के प्रयास में पुलिस ने मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पुलिस ने शुक्रवार की रात सोनबरसा रोड पर गोली मारकर बाइक छीनने के प्रयास के मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के दलकी नंबर एक निवासी लवकुश पासवान (25) पुत्र छोटक पासवान अपने दोस्त दिव्यांशु के साथ शुक्रवार की देर शाम बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज की तरफ मुड़े ही थे कि पीछे से बाइक सवार बदमाश आ गए और बाइक छीनने का प्रयास करने लगे। बाइक नहीं देने पर बाइक चला रहे लवकुश को बदमाशों ने गोली मार दी, जो उसके दाहिने हाथ में लगी। इसके बाद लवकुश ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और थाने पर पहुंच गए, यह देख बदमाश भाग निकले। पुलिस घायल लवकुश को लेकर सीएचसी सोनबरसा पहुंची, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज गिरिजेश सिंह ने बताया कि मामला का खुलासा जल्द किया जाएगा। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें