फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा डेंगू का कहर, दो और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में डेंगू के मामले भी बढ़ने लगे हैं। हर दिन दो या चार मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को भी दो नए मरीज मिले। इसे लेकर मरीजों की संख्या 92 हो गई है। इनमें 73 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि 19 की हालत गंभीर बनी हुई है। नए मरीजों में एक शहर और एक मरीज देहात क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

इनमें हनुमानगंज ब्लॉक के अंजोरपुर गांव का एक मरीज है और शहर के जापलिनगंज मोहल्ला के नया चौक निवासी है। इसके पूर्व सीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ के भी डेंगू से पीडि़त होने की पुष्टि हुई। इसके बाद वह अवकाश पर चले गए हैं। जिला अस्पताल के ओपीडी में बैठने वाले चिकित्सक भी अलर्ट हो गए हैं। वे मानते हैं कि बलिया में जगह-जगह जलजमाव के चलते डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। इससे कोई भी मोहल्ला सुरक्षित नहीं है। सुरक्षित रहकर बचा जा सकता है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के नए मरीज मिले हैं, वहां कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी देने के अलावा जल जमाव को नष्ट करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें