फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर नहीं लौट पा रही धान खरीद की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में धान खरीद की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही ह्रै। किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर हैं। क्रय केंद्रों पर तरह-तरह का बहाना बना कर खरीद नहीं किया जा रहा है। अधिकांश इलाकों में बिचौलिए संबंधित केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से अपना खेल कर रहे हैं। क्रय केंद्रों पर मनमानी के कारण किसान मजबूर होकर बिचौलिए के हाथों कम दामों पर धान बेच रहे हैं। कुल 124400 मी. टन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 55 हजार मी. टन की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

किसानों के धान खरीदने के लिए एक नवंबर से विभिन्न संस्थाओं के कुल 80 क्रय केंद्र स्थापित किए गए। हालांकि इस वर्ष बारिश व जलभराव के कारण धान की कटाई विलंब से होने के कारण नवंबर माह में क्रय केंद्रों पर कोई खास खरीद नहीं हुई। लेकिन जब किसानों के धान तैयार हुए तो क्रय केंद्रों पर मनमानी शुरु हो गई। आलम यह है कि मात्र 45 क्रय केंद्र ही संचालित हैं और वहां भी मनमानी जारी है।
बेल्थरारोड। नगर के मधुबन मार्ग स्थित विपणन शाखा धान क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी हो रही है। लेकिन कृषि मंडी क्रय केंद्र पर बोरे के अभाव में धान की खरीदारी बंद है। विपणन निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि 40 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 342 किसानों से 20 हजार 500 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है। वहीं, कृषि मंडी क्रय केंद्र पर बोरे की कमी से शनिवार को खरीदारी प्रभावित रही। खरीदारी ठप हो जाने से आधा दर्जन से अधिक धान से लदी ट्रालियां केंद्र के बाहर खड़ी रहीं। ऐसे में धान विक्रय को लेकर किसान परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
संचालित क्रय केंद्रों पर धान की खरीद हो रही है। जहां से भी शिकायत मिलती है तत्काल कार्रवाई की जाती है। पंजीकृत सभी किसानों के धान की खरीद की जाएगी।
- अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला विपणन अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें