फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 654 अभियुक्तों के विरूद्घ हुई गुंडाएक्ट व गैंगेस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आगामी विधानसभा 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद के 23 थाना अंतर्गत पुलिस ने कुल 654 अभियुक्तों के खिलाफ गुंडाएक्ट व गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की। इसमें 613 अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट तथा 41 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जनपदीय पुलिस नहीं चाह रही है कि विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हो और माहौल खराब हो। इसलिए ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई तेजी से की जा रही है। बता दे कि जनपद में महिला थाना समेत कुल 23 थाना स्थापित है। इन थानों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुल 654 अभियुक्तों के खिलाफ गुंडाएक्ट व गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार का माहौल खराब न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें