फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 मामलों में 18 का किया गया निस्तारण

विज्ञापन
सिकंदरपुर स्थित तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आयोजित फरियादियों को फरियाद सुन? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सिकंदरपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को डीएम अदिति सिंह ने सिकंदरपुर तहसील में जनसुनवाई की। फरियादियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, इनमें 69 राजस्व, 38 पुलिस से संबंधित थे। एक राजस्व और 17 पुलिस से संबंधित मामलों को निस्तारित किया गया। 89 शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित के पास भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतें और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समयान्तर्गत निस्तारण कराएं। पैमाइस से जुड़े मामलों में कहा कि नापी कर अगले थाना दिवस पर मामले का निस्तारण अवश्य करा दें। भूमि विवाद के मामलों में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम आपस में समन्वय बनाकर निस्तारण कराएं। विशेष ख्याल रहे कि मौका मुआयना करके ही मामले को हल कराएं, ताकि शिकायतकर्ता भी संतुष्ट हो सके। राशन वितरण आदि से जुड़े मामलों में जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए। पुलिस से संबंधित मामलों को पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने सुना और निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। मौके पर सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीएफओ श्रद्धा यादव, सीएमओ डॉ. तनमय कक्कड़, एसडीएम प्रशांत नायक, समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जर्जर सड़क का मुद्दा उठा
नवानगर। संपूर्ण समाधान दिवस पर आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले सड़क की जर्जर हालत की शिकायत जितेश कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने तत्काल ईओ सिकंदरपुर अरुण कुमार यादव को सड़क सही कराने का आदेश दिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के सहुलाई गांव निवासी दित्यानंद खरवार ने कोटेदार पर राशन कम दिए जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तत्काल एसडीएम सिकंदरपुर और एसएचओ पकड़ी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें