फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोटे की दुकान पर बनेंगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सरकारी कोटे की दुकान पर अब आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए जाएंगे। अंत्योदय राशन कार्डधारक परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा हासिल करने के लिए कोटे की दुकान से संपर्क करें। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हाल ही में प्रदेश के अंत्योदय राशन कार्डधारकों को भी प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इनके आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य विभाग की ओर से ही बनाए जा रहे थे। कार्ड बनने की धीमी गति को बढ़ाने के मद्देनजर शासन ने कार्ड बनाने की जिम्मेदारी कोटेदारों को सौंपने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में कुल 5 लाख 86 हजार 914 कार्डधारक हैं। इनमें चार लाख 85 हजार 266 कार्डधारक पात्र गृहस्थी के हैं और एक लाख एक हजार 648 कार्डधारक अंत्योदय श्रेणी के हैं। जिले के 1435 कोटेदारों को 31 अक्तूबर तक अभियान चलाकर लाभार्थियों का अंत्योदय कार्ड बनाने का निर्देश जारी किया है। लाभार्थियों को कार्ड बनाने में समस्या न हो इसके लिए सभी जिला पूर्ति निरीक्षक, खंड़ विकास अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे। सीएमओ ने सभी आशाओं को निर्देश दिया है कि 31 अक्तूबर तक संबंधित कोटे की दुकान पर मौजूद रह कर कार्ड बनवाने में मदद करें। लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनने में कोई समस्या न आए इसके लिए जिला प्रशासन ने कोटेदार और उनसे संबंधित जन सेवा केंद्र संचालकों को पत्र लिखा है और इसकी निगरानी कर रहा है। चेतावनी भी जारी की है कि यदि समीक्षा में जिस ग्राम के अंत्योदय कार्डधारकों योजना के अंतर्गत पंजीकरण पूर्ण नहीं मिलेगा तो माना जाएगा कि कोटेदार शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग नहीं कर रहा है। ऐसे कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
जिले के सभी कोटे की दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर अन्त्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनावाएगी। इसके लिए सभी राजकीय गल्ला विक्रेताओं को निर्देशित भी किया गया है। - कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें