फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब भेजने में थोक कारोबारी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
छह अक्तूबर को हल्दी के पचरुखिया में अवैध रूप से पकड़ी गई 146 पेटी शराब के मामले में आबकारी आयुक्त ने जिले के थोक शराब कारोबारी बेदरानी अग्रवाल को नोटिस जारी किया है। जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन की ओर से क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक से कराई गई जांच में पकड़ी गई शराब और गोदाम से निकली शराब की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड मैच होने के बाद ये नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

कारोबारी से प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब देने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सरकारी गोदाम से निकाली गई शराब ड्यूटी पेड होती है। यदि वह फुटकर विक्रेता के यहां न जाकर कहीं अन्यत्र जाती है और पुलिस पकड़ती है तो बोतलों पर लगे क्यूआर का मिलान किया जाता है। मैच करने पर संबंधित गोदाम के अनुज्ञापी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाता है। इसके बाद कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें