हल्दी पुलिस ने सोमवार को वांछित चल रहे अभियुक्त भोला पाठक निवासी नेनुआ थाना डुमराव जिला बक्सर बिहार को कोलकाता के जिला हुगली से गिरफ्तार किया। वहीं अपहृता युवती को भी बरामद किया।
थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि अभियुक्त के सीडीआर व लोकेशन के आधार पर थाना डनकुनी जिला हुगली कोलकाता पहुंचे। जहां संबंधित थाने को अवगत कराते हुए पुलिस फोर्स के साथ सीडीआर के लोकशन के आधार पर किराये के कमरे में रह रहे अभियुक्त और युवती को हिरासत में लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से अपहृता व अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड लेने के लिए न्यायालय हुगली के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद न्यायालय एसीजेएम हुगली द्वारा अभियुक्त भोला पाठक पुत्र उमेश पाठक निवासी ननुआ थाना डुमराव जिला बक्सर बिहार का ट्रांजिट रिमाण्ड प्रदान किया गया। वही महिला आरक्षी थाना हल्दी की अभिरक्षा में युवती को दिया गया।