फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर मनाया गया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

विज्ञापन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काटकर सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव को खिलाते बैरि? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन सपा की ओर से कार्यालय पर समारोह पूर्वक मनाया गया। समाजवादियों ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सनातन पांडेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के जीवन से समाजवादी साथियों को सीख लेनी चाहिए। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में ने हमेशा समाज के अन्तिम व्यक्ति के बेहतरी के लिए काम किया। पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा मुलायम सिंह ने जो समाजवाद का अलख जगाई है उसे और बुलन्द करने की जिम्मेदारी हम लोगों की है। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के कुशल निर्देशन और संरक्षण में समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों मजलूमों और कमजोरों के लिए आवाज बुलंद करती आई है अब इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। संतोष कुमार सिंह, राम अवधेश यादव,डा. रमेश चन्द्र सिंह, संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, मंजू सिंह, सुभाष व कुबेर नाथ तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें