फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएलसी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ के पिता का हृदय गति रुकने से निधन

विज्ञापन
गिरिजाशंकर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ के पिता गिरिजा शंकर सिंह का शुक्रवार की देर रात कासिम बाजार स्थित आवास में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे।
विज्ञापन

गिरिजा शंकर सिंह लंबे समय तक कोआपरेटिव संघ के सभापति एवं कुंवर सिंह इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रबंधक रहे। वे ईमानदारी, अनुशासनप्रियता और धार्मिक प्रवृत्ति के लिए जाने जाते थे। वे सादगी पसंद और गंभीर व्यक्तित्व के थे। उनके करीबी बताते हैं कि ज्येष्ठ पुत्र एमएलसी रवि शंकर सिंह ‘पप्पू’ के व्यक्तित्व को गढ़ने तथा उन्हें चंद्रशेखर के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करने में गिरिजा शंकर सिंह ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। शनिवार को सुबह गिरिजाशंकर सिंह के निधन की सूचना मिलते ही श्रद्धांजलि देने और संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। दिन में लगभग 12 बजे श्रीरामपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने मुखाग्नि दी। गिरिजा शंकर सिंह अपने पीछे तीन पुत्र दो पुत्रियों से भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं। श्रीरामपुर घाट पर चंद्रशेखर से जुड़े सैकड़ों लोग पहुंचे थे।
मैंने मार्गदर्शक खो दिया: रामगोविंद चौधरी
बलिया। विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू के पिता व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के भतीजे गिरिजाशंकर सिंह के निधन पर सपा ने शोक व्यक्त किया है। पार्टी प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने शनिवार को प्रेस को जारी शोक संदेश में बताया कि सपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने गिरिजाशंकर सिंह के निधन की खबर सुनते ही दूरभाष पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जब वे टीडी कालेज में पहली बार छात्रसंघ का चुनाव लड़े तो उस समय गिरिजा बाबू हमसे सीनियर छात्र थे। उस चुनाव में हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहे। बाद में जब मैंने चंदशेखर के सानिध्य में आगे की राजनीति शुरू की तो छात्र जीवन का संबंध और गहरा होकर पारिवारिक संबंध के रूप में परिवर्तित हो गया, जो अब तक कायम है। उनके निधन से मैंने अपना एक सच्चा मार्गदर्शक खोया है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा है कि गिरिजाशंकर सिंह हम लोगों को हमेशा एक अभिभावक की तरह स्नेह देते थे। समाजवादी पार्टी बलिया गतात्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करती है।
विज्ञापन

हम सभी के अभिभावक थे गिरिजा शंकर जी: अनिल सिंह
बलिया। गिरिजा शंकर सिंह के निधन पर शेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि वे हमारे अभिभावक थे। जब भी हमें किसी प्रकार के सलाह की जरूरत होती थी, हम बेहिचक उनके पास चले जाया करते थे और वे भी हमें पुत्रवत स्नेह देते हुए हमारी संकाओ का समाधान भी करते थे। अमित सिंह बघेल ने कहा कि पिता के जाने के बाद गिरिजा बाबा ने सिर पर हाथ रखा था और कहा था खुद को अकेला मत समझना, मैं हर वक्त तुम्हारे साथ हूं। आज वे भी छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें