बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के शेर बलीपुर गांव समीप मार्ग पर गढ्ढे में बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सराक गांव निवासी दीपक कुमार पांडेय (20) पुत्र बालेश्वर नाथ पांडेय अपने मामा के घर बलीपुर कई दिन पहले आया था। 22 नवंबर की सुबह युवक घर से अचानक लापता हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव बलीपुर शेर मार्ग स्थित गड्ढे में उतराया मिला। खेतों में काम करने वाले लोगों ने शव मिलने की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पानी में उतराए शव को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे मृतक के घरवालों ने युवक की शिनाख्त की, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।