फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान: गंगा घाट और मेला में रहेगी खुफिया नजर, डीआईजी अखिलेश बोले- श्रद्धालुओं को ना हो असुविधा

Wed, 17 Nov 2021 10:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को डीआईजी अखिलेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर की अध्यक्षता में नंदी ग्राम में बैठक हुई। 
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में डीआईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना सकंट के कारण करीब दो वर्ष बाद देव दिपावली और कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए बलिया के गंगा तट पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।  कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को डीआईजी अखिलेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर की अध्यक्षता में नंदी ग्राम में बैठक की।  

विज्ञापन


अधिकारी द्वय ने सभी पुलिसकर्मियों को मुश्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। वहीं खुफिया विभाग को नगर से लेकर स्नान घाट तक सतर्क रहने का निर्देश दिया। डीआइजी ने कहा कि भीड़ की हर गतिविधि पर नजर बनाएं रखना है। दूर-दराज से पूरी आस्था के साथ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसका विशेष ध्यान रखना है।

जवान के पास सिटी और डंडा जरूर रहे
मेडिकल टीमों का नंबर सभी के पास रहे। कहा कि सुरक्षित घाट पर ही श्रद्धालुओं को स्नान कराना है। खतरनाक घाट पर जाने वाले रास्ते की ओर किसी को नहीं जाने देना है। कहा कि ड्यूटी पर रहने वाले हर जवान के पास सिटी और डंडा जरूर रहे, ताकि आसानी से भीड़ को रास्ता दिखाया जा सके। 
विज्ञापन

पढ़ेंः बलिया में पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत, दोनों थे चचेरे भाई

सहुलियत और सुविधा के लिए प्रशासन लगा रहा एड़ी चोटी का जोर

स्नार्थियों की अगवानी के लिए श्रीरामपुर घाट को नगर पालिका द्वारा नई नवेली दुल्हन की सजाया संवारा जा रहा है। देव दीपावली और स्नान के दौरान तट पर जुटने वाले लोगों की सहुलियत और सुविधा के लिए जिला प्रशासन भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है।

जिलाधिकारी अदिति सिंह के विशेष निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन इस बार गंगा तट पर करीब 50 महिला-पुरुष शौचालय और महिलाओं के वस्त्र आदि बदलने के लिए 25 अस्थाई कक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

घाट पर करीब 10  टावर बनाएं जा रहे है, जहां से न सिर्फ स्नार्थियों की सुरक्षा को पुख्ता किया जाएगा बल्कि अवांछनीय तत्वों पर निगरानी भी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त घाट पर बिजली की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। महावीर घाट होते हुए गंगा तट पर जाने वाले मार्ग की साफ-सफाई और पैचिंग का कार्य कराया जा रहा है। कूड़े आदि वाले स्थानों पर मिट्टी डालकर उसे समतल किया जा रहा है। 

गंगा तट की सफाई में लगे 200 कर्मी

घाट पर चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला
श्रीरामपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन होने वाले स्नान के लिए  गंगा तट की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर इस कार्य के लिए करीब 200 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है, घाट को स्नान योग्य बनाने में जुटे है। गंगा किनारे रेत होने और स्नानार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सुगम आवागन का नया तरीका खेज निकाला है। इसके लिए नपा की ओर से लोहे की चार को गंगा नदी के किनारे तक बिछाया जा रहा है।
विज्ञापन

सजने लगा गर्दभ बाजार

नियत तिथी दो दिन विलंब से शुरु हुए गर्दभ बाजार में बुधवार को व्यापारियों के आने से चहल-पहल बढ़ गई है। हालांकि अभी इक्का दुक्का ही कारोबारी मेले में आएं है। लेकिन आने वाले दो दिनों में मेले के जमने की उम्मीद है। 

मीनाबाजार में सिटी मजिस्ट्रेट ने आवंटित कराई भूमि
प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों से आए व्यापारियों की तादाद बढ़ने से अचानक हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों को भूमि आवंटन से जुड़ी शिकायतों का निपटारा भी किया। उनके साथ मीनाबाजार के थानाध्यक्ष नंद कुमार तिवारी भी सक्रिय दिखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें