फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में हादसा: बलिया में पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत, दोनों थे चचेरे भाई

Wed, 17 Nov 2021 06:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले में बुधवार को एक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई।  बैरिया थाना क्षेत्र के भुवाल गांव में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
डूबने से दो बच्चों की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में बुधवार की दोपहर खेलते खेलते पांच वर्षीय दो बच्चे डूब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई।  बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुवाल गांव निवासी सत्यम गोंड (5) पुत्र रमाशंकर गोंड व शिवम (5) पुत्र शिवशंकर गोंड बुधवार को खेलते-खेलते घर के बगल में स्थित पानी भरे गड्ढे में डूब गए।

विज्ञापन


बच्चे जब कुछ देर घर में नहीं दिखे तो परिजन ढूंढने लगे। दोपहर में बच्चों का शव गड्ढे में उतराया मिला। परिजन बच्चों का शव देख दहाड़े मार कर रोने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे एक ही परिवार के दो सगे भाइयों के बच्चे थे और दोनों का दिसंबर में मुंडन संस्कार होना था। जिसकी तैयारी परिजन कर रहे थे।

चार दिन बाद लापता महिला का मिला शव
पिछले चार दिनों से लापता महिला का शव बुधवार को रामपुर चिट के सामने टोंस नदी के किनारे उतराया मिला।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  बीते 14 नवंबर की सुबह करीब तीन बजे कस्बा के वार्ड नंबर तीन अंबेडकर नगर निवासी शोभा देवी घर से टहलने के लिए निकली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर नही लौटने पर परिजनों ने छानबीन की तो चप्पल एवं कपड़ा टोंस नदी के किनारे मिला था। जिसे देख परिजन डूबने की आशंका जता रहे थे। शंका के आधार पर चितबड़ा गांव प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने  मंगलवार को तीन गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश कराया, लेकिन पता नहीं चल सका। अंत में गोताखोरों को बैरंग ही लौटना पड़ा। बुधवार को महिला का शव रामपुर चिट गांव के सामने टोंस नदी में उतराया हुआ मिला। जिसे उसका पुत्र ढूंढते हुए पहुंचा तो देखा और पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें