स्नार्थियों की अगवानी के लिए श्रीरामपुर घाट को नगर पालिका द्वारा नई नवेली दुल्हन की सजाया संवारा जा रहा है। देव दीपावली और स्नान के दौरान तट पर जुटने वाले लोगों की सहुलियत और सुविधा के लिए जिला प्रशासन भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है।
जिलाधिकारी अदिति सिंह के विशेष निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन इस बार गंगा तट पर करीब 50 महिला-पुरुष शौचालय और महिलाओं के वस्त्र आदि बदलने के लिए 25 अस्थाई कक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
घाट पर करीब 10 टावर बनाएं जा रहे है, जहां से न सिर्फ स्नार्थियों की सुरक्षा को पुख्ता किया जाएगा बल्कि अवांछनीय तत्वों पर निगरानी भी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त घाट पर बिजली की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। महावीर घाट होते हुए गंगा तट पर जाने वाले मार्ग की साफ-सफाई और पैचिंग का कार्य कराया जा रहा है। कूड़े आदि वाले स्थानों पर मिट्टी डालकर उसे समतल किया जा रहा है।
श्रीरामपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन होने वाले स्नान के लिए गंगा तट की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर इस कार्य के लिए करीब 200 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है, घाट को स्नान योग्य बनाने में जुटे है। गंगा किनारे रेत होने और स्नानार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सुगम आवागन का नया तरीका खेज निकाला है। इसके लिए नपा की ओर से लोहे की चार को गंगा नदी के किनारे तक बिछाया जा रहा है।
नियत तिथी दो दिन विलंब से शुरु हुए गर्दभ बाजार में बुधवार को व्यापारियों के आने से चहल-पहल बढ़ गई है। हालांकि अभी इक्का दुक्का ही कारोबारी मेले में आएं है। लेकिन आने वाले दो दिनों में मेले के जमने की उम्मीद है।
मीनाबाजार में सिटी मजिस्ट्रेट ने आवंटित कराई भूमि
प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों से आए व्यापारियों की तादाद बढ़ने से अचानक हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों को भूमि आवंटन से जुड़ी शिकायतों का निपटारा भी किया। उनके साथ मीनाबाजार के थानाध्यक्ष नंद कुमार तिवारी भी सक्रिय दिखें।