फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग ने जारी किए नम्बर, घर बैठे पोस्टमैन को बुला खाता खोलवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत किए गए सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने समृद्धि सुकन्या समृद्धि समाज अभियान चलाया है। इसके तहत विभाग अब हर घर पहुंचेगा वहां योजनाओं को जानकारी देने के लिए तथा लोगों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इतना ही नहीं डाक विभाग के बलिया मंडल अधीक्षक संजय त्रिपाठी ने खाते से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9973044654, 9415890823, 8922070718, 9031424006, 9696330055 जारी किया है। इससे अभिभावक संपर्क करके योजनाओं की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक अधीक्षक मुख्यालय मारुति नंदन ने बताया कि समृद्धि सुकन्या समृद्ध समाज अभियान के अंतर्गत डाकघर के कर्मचारी घर-घर जाकर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। जनसामान्य घर बैठे अपनी बच्चियों का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकेंगे तथा डाकघर की अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। जारी किए गए उपरोक्त नंबरों पर कॉल करके भी डाक कर्मियों को सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने हेतु घर बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें