फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने राह रोकी, शीतलहर ने कंपकंपाया

विज्ञापन
गड़वार बाजार में ठंड से निजात पाने के लिए अलाव पर हाथ सेंकते लोग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जनपद में ठंड के साथ शीतलहर का भी प्रकोप जारी है। बुधवार की सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा जिसके चलते वाहनों को लाइट जला कर चलना पड़ा। दूसरी ओर कड़ाके की पड़ रही ठंड के चलते जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। पशु-पक्षियों का भी हाल बेहाल है। बुधवार को अधिकतम जहां 19 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम 10 डिग्री पर रहा।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पारा के लुढ़कने और भगवान भाष्कर का दर्शन नहीं होने से जिले में शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी है। हालांकि धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन इसके बावजूद बुधवार को हल्की हवा चलने के कारण शीतलहर व गलन से लोग कांपते रहे। सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरा के कारण खासकर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सुबह 9 बजे तक लाइट जला कर ही वाहन रेंगते रहे। हालांकि दोपहर बाद करीब दो बजे भगवान भाष्कर ने दर्शन दिया लेकिन जब तक लोग राहत लेते कुछ ही देर बादलों की चादर ने ढंक लिया और फिर मौसम धुंध हो गया तथा गलन तेज हो गई। ऐसे में केवल कामकाज वाले लोग ही सड़कों पर नजर आए। जबकि स्कूल बंद होने के कारण बच्चे घरों में ही रहे। जो भी निकले वह भी गर्म कपड़ों से लैस होकर ही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें