फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: रास्ता मांगने पर शराबियों ने सरेराह युवक को मारा चाकू, बीयर की दुकान पर वारदात

Mon, 06 Dec 2021 11:27 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले के चांददीयर चौकी अंतर्गत प्रांतीय सीमा से सटे सरकारी बीयर की दुकान पर शराबियों ने एक युवक पर चाकू से हमला बोला। युवक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
शराबियों ने युवक को मारा चाकू - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर चौकी अंतर्गत प्रांतीय सीमा से सटे सरकारी बीयर की दुकान पर रविवार शाम रास्ते पर शराब पी रहे शराबियों ने राहगीर द्वारा रास्ता मांगने पर उसे चाकू मार दिया। युवक की हालत गंभीर है। उसे वाराणसी रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


 बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर गांव निवासी जयराम यादव 22 पुत्र बीरन यादव गांव के ही गुड्डू यादव के साथ घर का सामान खरीदने टोला शिवन राय के चट्टी पर जा रहा था। रास्ते में गांव से कुछ दूर पर स्थित सरकारी बीयर की दुकान के सामने बिहार निवासी कुछ लोग बीच रास्ते में शराब पी रहे थे।

एक हमलावर की ग्रामीणों ने की पिटाई
जयराम ने रास्ते से हटने के लिए कहा तो शराब पी रहे लोगों ने जयराम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। साथी गुड्डू ने इसकी सूचना गांव में दी। ग्रामीणों ने एक तरफ घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया तो वहीं हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। एक आरोपी पकड़ा गया जिसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। उसके साथी भाग निकले।
विज्ञापन

पढ़ेंः मंत्री आनंद स्वरूप बोले: सपा सरकार में मुख्तार अंसारी को जेल में मिलती थी मछली, डीएम साथ में खेलते थे बैडमिंटन

चांददीयर पंचायत निवासी सुमेर यादव आदि ग्रामीणों का आरोप है कि इस बीयर की दुकान के पीछे रेस्टोरेंट की तरह बैठने की व्यवस्था है। यहां बिहार के लोग रोजाना आकर अड्डा जमाते हैं। आरोप लगाया कि चांददीयर पुलिस की मिलीभगत से यह कार्य हो रहा है।

इसके पूर्व भी कई बार मारपीट और हत्या तक हो चुकी है। कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन

बिफरे ग्रामीणों ने लगाया जाम

सोमवार सुबह सात बजे शराब की दुकान खुलने पर क्षुब्ध ग्रामीणों ने दुकान को बंद करने के धरना देने लगे। इस दौरान देशी शराब की दुकान में किसी ने आग लगा दी। ग्रामीण सेल्समैन और सेल्समैन ग्रामीणों पर आरोप लगाने लगा। नाराज महिलाओं ने एनएच-31 पर जाम लगा दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम अभय कुमार सिंह, सीओ प्रीति मिश्रा ग्राम प्रधान चांददीयर विनोद यादव के नेतृत्व में महिलाओं को समझाया, तब महिलाएं शांत हुईं।  

मौके पर आबकारी विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर घटनास्थल पर बुलाया। बैरिया एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि एक नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दो अभियुक्तों गिरफ्तार कर लिए गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें