फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री आनंद स्वरूप बोले: सपा सरकार में मुख्तार अंसारी को जेल में मिलती थी मछली, डीएम साथ में खेलते थे बैडमिंटन

Sun, 05 Dec 2021 08:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बलिया में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा की सरकार में मुख्तार अंसारी को जेल में मछलियां उपलब्ध कराई जाती थीं।
विज्ञापन
आनंद स्वरूप शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले योगी सरकार के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल एक और बयान को लेकर चर्चा में हैं। शुक्ल ने शनिवार को बांसडीह के नरायनपुर में कहा कि सपा सरकार में मुख्तार अंसारी को जेल में मछलियां उपलब्ध कराई जाती थीं।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा सरकार में मुख्तार के लिए जेल में तालाब बनाकर मछलियां उपलब्ध कराई जाती थीं। मुर्गे, बकरे उपलब्ध कराने का भी आरोप लगाया। कहा कि तत्कालीन जिलाधिकारी भी रोजाना मुख्तार के साथ जेल में बैडमिंटन खेलते थे।

राज्य मंत्री ने कहा कि अब योगी सरकार में मुख्तार जेल में चारपाई और मच्छरदानी मांग रहा है। वो भी उसको नहीं मिल रहा है। सपा हमेशा इस्लामिक आतंकवादियों के साथ खड़ी रही है। इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन


जब टिकट ही नहीं मिलेगा तो अखिलेश यादव को कैसे हराएंगे: जयप्रकाश
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की ओर से पिछले दिनों अखिलेश यादव को अपनी सीट से चुनाव लड़ने के चुनौती दिए जाने वाले बयान पर सपा के पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल ने निशाना साधा है।
पढ़ेंः चंदौली में बोले सीएम योगी: बुआ-बबुआ ने नहीं किया कोई काम, भाई-बहन की जोड़ी ने सिर्फ परिवार का विकास किया

आड़े हाथे लेते हुए उन्होंने कहा की अखिलेश यादव से लड़ना तो दूर की बात है, सुरेंद्र सिंह को इस बार उनकी  पार्टी भी टिकट नहीं दे रही है। वो पहले टिकट लें फिर हमारे नेता अखिलेश यादव को चुनौती दें। सुरेंद्र सिंह से लड़ने के लिए सपा के एक-एक कार्यकर्ता और  नेता तैयार हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस, सपा और बसपा ने फैलाया भ्रम

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक शनिवार को हनुमानगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई।  मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री दानिश आजाद  ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार मुसलमानों के लिए दर्जनों योजनाएं चला रही हैं, लेकिन मुसलामान जागरूकता और जानकारी की कमी के कारण इन योजनाओं को लाभ नहीं ले पा रहे हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा मुलसमानों में भ्रम फैलाकर सिर्फ गुमराह करने का कार्य किया है।

यह सरकार बिना भेदभाव कार्य करती है। उन्होने संगठन को मजबूती पर बल दिया। हमें अपने समाज को उत्थान के लिए सामने आना होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर नशरूदृीन अंसारी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि इस पार्टी सिर्फ मुसलामनों को छलने का काम किया है। मुसलामनों पर अत्याचार किया। योगी सरकार ने प्रदेश को दंगा मुक्त किया हैं।
पढ़ेंः  'मथुरा की तैयारी' बयान पर प्रवीण तोगड़िया बोले- सत्ता में बैठे लोग नारे नहीं दें, काम करें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें