फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर विभागीय कवायद तेज, भेजी गई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सरकार ने भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का फरमान जारी किया है लेकिन इसे धरातल पर उतारना आसान नहीं है। एक तो कई इलाकों में सालों पहले के लगे ओवरहेड वायर जर्जर अवस्था में हैं और आए दिन टूटते रहते हैं। वहीं, कई सब स्टेशनों के ट्रांसफॉर्मर की भी क्षमता बढ़ानी होगी। हालांकि अधिकारियों ने इसे लेकर रिपोर्ट पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को भेज दी है।
विज्ञापन

करीब एक पखवारा पहले प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जनता की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने का भी निर्देश दिया। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिंचाई के लिए भी किसानों को बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं नहीं होनी चाहिए। यह भी कहा था कि डिस्कॉम इसे लेकर कार्रवाई करे लेकिन अभी तक यह व्यवस्था जिले में धरातल पर नहीं उतर सकी है। बताया जाता है कि यह काम आसान नहीं है। जिले में कई इलाकों में सालों पहले के ओवरहेड वायर जर्जर हो चुके हैं, जो आए दिन कहीं न कहीं टूटकर गिरते हैं। इसके अलावा, कई विद्युत सब स्टेशनों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए बिना भी यह कार्य संभव नहीं है। हालांकि इसे लेकर विभाग तैयारियों में जुटा है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से जिले के अधिकारियों से सभी सब स्टेशनों की क्षमता, ट्रांसफार्मरों की स्थिति आदि का ब्योरा मांगा गया था, जिसे अधिकारियों ने भेज दिया है।
शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति का निर्देश है। इसे लेकर उपकेंद्रों की स्थिति, क्षमता आदि का ब्योरा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को भेजा गया है। कई गांवों में पुराने और जर्जर तारों को बदलने का काम चल रहा है। - चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता विद्युत, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें