फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात समंदर पार से पहुंचा शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के गांव बसारिकपुर निवासी सुभाषचंद्र चौहान (46) का शव तीन महीने बाद सात समंदर पार से सोमवार सुबह गांव पहुंचा। जैसे ही एंबुलेंस गांव पहुंची लोग इकट्ठा हो गए। परिजन दहाड़ेमार कर रोने लगे। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य सुभाष विदेश में रहकर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के पहले ही वह आठ अप्रैल 2019 को रियाद (सऊदी अरब) गए थे। काम करते समय ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई थी। अरब देशों के कानून के कारण काफी मशक्कत करने पर केंद्र सरकार की ओर से शव को भारत लाया जा सका है। 30 जून को सुभाष की मौत के तीन दिन बाद परिजनों को पता चला था कि उनकी मौत हो चुकी है। जिले के एक समाजसेवी की पहल पर विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने इसके लिए दूतावास को पत्र लिखा था। रविवार की सुबह शव दिल्ली एयरपोर्ट पर आया। यहां से स्थानीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सोमवार को शव को एंबुलेंस से बसारिकपुर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें