फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दूकानदार पर चाकू से किया हमला

Tue, 19 Jul 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
रेल यात्रियों पर कुल्हाड़ी से किया हमला।
विज्ञापन
कस्बा के बस स्टेशन चौराहा के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक पर दूसरे ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने हमलावर को  पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं घायल युवक को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के  बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



थाना  क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गोंड  (30) बस स्टेशन  चौराहा पर ठेला लगाकर अंडा बेचता है। सोमवार की शाम उसके ठेले पर उसी के गांव का बब्लू राय उसके दूकान पर आया और अंडा रोल मांगने लगा। इसपर राजेंद्र ने अंडा रोल नहीं होने की बात कहीं। जिसके बाद युवक नाराज होकर वहां से चला गया। 

मंगलवार की सुबह राजेंद्र अपनी दूकान बस स्टेशन चौराहे पर लगाए था। इसीबीच सिसोटार गांव निवासी बबलू राय ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ चाकू  से कई हमले कर जख्मी कर दिया। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आरोपी हमला कर भागने  लगा। जिसे आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ा कर पकड़ जमकर धुनाई कर पुलिस को  सुपुर्द कर दिया। पीड़ित द्वारा नामजद तहरीर दे दिया गया है। इस बाबत  सिकंदरपुर थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा  दर्ज कर आरोपी को चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें