फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, हंगामा

Tue, 19 Jul 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खैराबाद क्षेत्र के लड्डूपुर गांव के एक ग्रामीण की सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया, लेकिन कुछ देर बाद उसने तहरीर देकर दुघर्टना से मौत होने की बात कही। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उसने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। चिकित्सकों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की खबर पाकर कई राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंच गए थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

लड्डूपुर गांव के स्वामी दयाल ने मनौती को लेकर दावत की थी। इसमें स्वामी का भाई दुर्गा (45) सहित कई लोग शामिल हुए। दावत में शराब का भी दौर चला। टल्ली होने के बाद इन लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी।
विज्ञापन


दो पुलिस कर्मी सोमवार रात करीब 11 बजे गांव पहुंचे। पुलिस ने नशे में झगड़ा कर रहे दुर्गा व उसके छोटे भाई मंगली की पिटाई कर दी। इसके बाद मंगलवार सुबह दुर्गा का शव संदिग्ध हालात में हाईवे किनारे लड्डूपुर मोड़ के करीब एक टॉवर के पास पड़ा मिला। इसकी खबर गांव में पहुंची तो सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। इस दौरान मृतक के परिवारीजन पुलिस की पिटाई से मौत को लेकर हंगामा करने लगे। 

दुर्गा की पत्नी शांति देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई से उसके पति की मौत हुई है। यह खबर पाकर एएसपी मनोज सोनकर, सीओ सिटी सहित अन्य अफसर भी पहुंच गए और जांच की। आननफानन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।

उधर, कई राजनीतिक दलों लोग भी वहां पहुंचे। दोपहर बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव गांव ले जाया गया। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच किसी तरह अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हालांकि पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने के बाद भी परिवारीजनों ने पुलिस के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। पत्नी ने दुर्घटना दिखाते हुए तहरीर दी है। पुलिस इसी तहरीर पर कार्रवाई कर रही है। एसओ मनोज यादव का कहना है कि पत्नी द्वारा दी गई तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें