बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव में शुक्रवार शाम दूसरे समुदाय के युवक ने एक किशोरी की उसकी सहेलियों के सामने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। चीख सुनकर जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे हत्यारोपी को पकड़कर लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। हत्या के पीछे प्रेम में नाकामी बताया जा रहा है। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हो गया है। एसपी देवेंद्रनाथ ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में ननिहाल में रह रही रितिका (16) पुत्री सुरेश साहनी बघौता गांव (मनियर) की निवासी थी। शुक्रवार की शाम चार बजे वह लीलकर गांव स्थित खेतों में अन्य सहेलियों के साथ साग लेने गई थी। इस दौरान गांव का ही सैयद पुत्र मोईनुद्दीन वहां पहुंचा और रितिका पर हमला बोला दिया।