फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 29 Jul 2017 10:46 PM IST
ballia
विज्ञापन
हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमपुरा पुलिस ने फर्जी वीजा व टिकट के जरिए विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।  मास्टर माइंड अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इब्राहिमपट्टी स्थित पावर ग्रिड गेट के पास उदय भान यादव के कटरे में अजय सिंह नामक व्यक्ति ने लियो पायलट ट्रेवल्स का बोर्ड लगाकर जनवरी   2017 में कार्यालय खोला। इसके बाद युवकों को आस्ट्रेलिया, सिंगापुर आदि देशों के अलावा खाड़ी देशों में नौकरी देने के नाम पर पासपोर्ट जमा कराने लगा। जब भीड़ बढ़ने लगी तो उसने आसपास के गांवों के चार युवकों को कार्यालय में रख लिया।

जिससे स्थानीय होने का फायदा मिल सके। आलम यह रहा कि चारों युवक विदेश भेजने के नाम पर युवाओं को इकट्ठा कर सैकड़ों पासपोर्ट व प्रति व्यक्ति 35 हजार रुपये जमा करा लिया। करीब 300 युवकों को संस्था के डायरेक्टर अजय सिंह द्वारा फर्जी वीजा तथा टिकट दे दिया गया। देने के तुरंत बाद रातोंरात  कार्यालय बंद कर फरार हो गया।  इसके बाद पीड़ित शाहपुर टिटिहा निवासी राजू यादव ने भीमपुरा थाने में 18 मार्च 2017 को पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। तभी से पुलिस इनके फिराक में थी।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चकहब्सापुर निवासी सोनू राम घर आया है। भीमपुरा एसओ परमानंद द्विवेदी ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि इस मामले में करोड़ों की ठगी की गई है जिसका मास्टर माइंड अजय सिंह है। बताया कि मास्टर माइंड की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें