फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को गोली मार एक लाख लूटे

Fri, 09 Mar 2018 10:52 PM IST
ballia
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव के समीप व्यापारी को शुक्त्रस्वार की देरशाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक लाख नगदी सहित बाइक लूट ली। घायल अवस्था में पड़े व्यापारी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकिसकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया। व्यापारी दुकानदारों से तगादा कर घर लौट रहा था। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी रामगोविंद राम 35 साल तेल-घी का व्यापारी है। वह शुक्त्रस्वार की शाम अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैरिया से तगादा करके वापस घर लौट रहा था। गहलौत बस्ती और भरसौता पेट्रोल पंप के बीच में एक बाइक पर बैठे तीन लोगों ने रुकने का इशारा किया।

वह नहीं रुके तो बाइक सवारों ने गोली चला दी। जो व्यापारी के पैर में लगी।मौका देख बदमाश मोटर साइकिल सहित  डिकी में रखी एक लाख से अधिक की नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हल्दी परमानंद द्विवेदी ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें