फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत सात लोगों पर बलवा का मुकदमा

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सलेमपुर। जमीन की रंजिश में 12 वर्षीय लड़की को जलाकर मारने की कोशिश करने वाले प्रधान समेत सात लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर हुई। कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर दो गांव की शबनम खातून और प्रधान गोरे खां से जमीन को लेकर विवाद है। इसको लेकर होली के दिन प्रधान पक्ष के लोग लामबंद होकर उसके दरवाजे पर चढ़ गए और विवादित जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर शबनम की झोपड़ी में लोगों ने आग लगा दी और उसकी 12 वर्षीय बेटी को जलाकर मारने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख प्रधान पक्ष के लोग भाग गए। झुलसी बेटी का इलाज सीएचसी पर हुआ। शबनम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन कोतवाली पुलिस टालमटोल करने लगी। एसपी राकेश शंकर से मिलकर महिला ने न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान गोरे खान, मुमताज, नन्हे, सफी आजम, अमीर, खुर्शेद उर्फ आफीसर, अफजल पर आगजनी, बलवा और मारपीट करने का केस दर्ज किया है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें