हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव के समीप व्यापारी को शुक्त्रस्वार की देरशाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक लाख नगदी सहित बाइक लूट ली। घायल अवस्था में पड़े व्यापारी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकिसकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया। व्यापारी दुकानदारों से तगादा कर घर लौट रहा था। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी रामगोविंद राम 35 साल तेल-घी का व्यापारी है। वह शुक्त्रस्वार की शाम अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैरिया से तगादा करके वापस घर लौट रहा था। गहलौत बस्ती और भरसौता पेट्रोल पंप के बीच में एक बाइक पर बैठे तीन लोगों ने रुकने का इशारा किया।
वह नहीं रुके तो बाइक सवारों ने गोली चला दी। जो व्यापारी के पैर में लगी।मौका देख बदमाश मोटर साइकिल सहित डिकी में रखी एक लाख से अधिक की नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हल्दी परमानंद द्विवेदी ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया।