फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के कुसहा रसीदपुर गांव में 30 नवंबर की देर शाम सिंह और राजभर समुदाय के बीच हुई मारपीट और चली गोली के मामले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली घटना स्थल पर पहुंची, जहां सिंह बंधु और राजभर बस्ती का गहनता से निरीक्षण किया। इसके अलावा दोनों पक्ष के महिलाओं तथा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। इस दौरान घर पर केवल महिलाएं मौजूद मिली, पुरुष फरार मिले। एसपी ने क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने ले जाने तथा मामले की ईमानदारी व निष्ठा से विवेचक को जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुसहा रसीदपुर गांव निवासी राकेश सिंह राजभर बस्ती निवासी छोटे लाल राजभर के बीच पुरानी रंजिश को लेकर 30 नवंबर की देर शाम कहासुनी हुई थी। इसकी जानकारी राजभर बस्ती के लोगों को हो गई। इसके बाद राजभर बस्ती से सैकड़ों की तादात में महिला व पुरुष लाठी-डंडा लेकर राकेश सिंह के दरवाजे पर पहुंच गए और धावा बोल दिया था। राजभर समुदाय के लोगों ने घर पर ईट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। लाठी-डंडे से बाइक, दरवाजा व खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसी बीच फायरिंग में शैलेश राजभर घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने घटना के दिन ही पप्पू राजभर के तहरीर पर राकेश सिंह सहित चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पीड़ित राकेश सिंह की पत्नी पूजा सिंह के तहरीर पर पुलिस ने छोटे लाल राजभर सहित 16 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा संबंधित धाराओं में दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें