फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में एक इनामिया सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/नगरा। नगरा थाना क्षेत्र के रामबारी मोड़ के पास मंगलवार की रात में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद नगरा पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक इनामिया सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य अभियुक्त चकमा देकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी दो बाइक पर तीन बदमाश रामबारी से दादा की चट्टी होते हुए नगरा में किसी से रंगदारी वसूलने जा रहे थे। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि अनुराग गैस एजेंसी के सेल्समैन की हत्या की थी। इसके अलावा रंगदारी, लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

प्राप्त सूचना के अनुसार नगरा थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक पर तीन बदमाश रामबारी से दादा की चट्टी होते हुए नगरा में किसी से रंगदारी वसूलने जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर नगरा पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से रामबारी मोड़ पर घेराबंदी कर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। इसी बीच रात करीब साढ़े नौ बजे रामबारी की तरफ से दो बाइक दिखाई दी। जिनके नजदीक आने पर टीम द्वारा टार्च के इशारे से रोकने का प्रयास किया गया। इतने में वे बाइक मोड़कर भागना चाहे, लेकिन संतुलन खराब हो जाने के कारण लड़खड़ाकर गिर पड़े और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फायर करते हुए भागने में सफल रहा। पकड़े गये बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम रमेश राम पुत्र रामबृक्ष निवासी भगमलपुर थाना नगरा बताया, जबकि दूसरे ने अपना नाम तौहिर खां उर्फ छोटे खां पुत्र फुन्नन खां निवासी पश्चिम मोहल्ला थाना नगरा बताया। जबकि तीसरा बदमाश अजय कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र सुभाष निवासी इसारी रामबारी थाना नगरा भागने में सफल हो गया। बताया कि आरोपी रमेश के ऊपर 25 हजार का इनाम और विभिन्न थानों में गैंगेस्टर सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक राजकुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस तथा उप निरीक्षक संजय सरोज रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें