फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर लूट के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी (बलिया)। थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भरसौता पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की देर शाम तेल, घी के व्यापारी को गोली मारकर मोटर साइकिल सहित एक लाख से अधिक रुपये लूटने के मामले में पीड़ित के साथी गोपाल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। देररात पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और थानाध्यक्ष को उचित दिशा निर्देश दिया। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व में रात में ही कई जगह छापेमारी की गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कोतवाली बलिया के गुदरी बाजार निवासी तेल, घी का व्यापारी राम गोविंद अपने साथी गुदरी बाजार निवासी गोपाल के साथ शुक्रवार की देरशाम बैरिया से तगादा करके मोटर सायकल से लौट रहा था। वह जैसे ही हल्दी थाना क्षेत्र के गहलौत बस्ती से आगे बढ़ा, एक मोटर साइकिल पर तीन बदमाशों ने उसे गाड़ी रोकने को कहा, लेकिन गाड़ी चला रहे गोपाल ने मोटर साइकिल नहीं रोकी तो पीछे बैठे बदमाश ने गोली मार दी। घटना के समय राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर चल रहे अन्य यात्रियों ने हस्तक्षेप करने का प्रयास जरूर किया, लेकिन लुटेरों ने उनके ऊपर भी हथियार तानकर तुरंत भागने की बात कही। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हल्दी परमानंद द्विवेदी ने घायल राम गोविंद को जिला अस्पताल भेजवाया और गोपाल से घटना के बाबत जानकारी ली। देर रात इस मामले में गोपाल जी ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर लूट का मुकदमा दर्ज किया। घटना की जानकारी होने के बाद उच्चाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर क्षेत्राधिकारी बैरिया व थानाध्यक्ष हल्दी को उचित दिशा निर्देश दिया। जिस पर पुलिस ने संभावित जगहों पर दबिश दी।
घटना का मुखबिर कौन?
हल्दी। थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप के समीप हुई लूट की घटना के बाद से आसपास के लोगों में भय व्याप्त है। राष्टीय राज्य मार्ग पर सरेराह जिस प्रकार व्यापारी को गोली मारकर मोटरसाइकिल सहित रुपया लूटा गया, उसको देखते हुए अनायास लोग अनुमान लगा रहे है कि इसमें मामले में मुखबिरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें