फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौल में मेन पाइपलाइन से पानी की चोरी, एफआईअार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)।
उपमंडल बंगाणा में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी की मेन पाइपलाइन से पानी चोरी करने वालों लोगों के खिलाफ बंगाणा पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। आईपीएच विभाग बंगाणा के एसडीओ नरेश शर्मा ने बताया कि मेन पाइपलाइन से पानी चुराने पर 17 पंचायतों की पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसको लेकर पंचायतों के लोग लगातार विभाग को कर रहे थे।

बरनोह से डोहगी को आने वाली मेन पाइपलाइन से कुटलैहड़ की 17 पंचायतों को पानी की सप्लाई की जा रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बौल और समूर के बीच मेन पाइपलाइन के एयरवाल्व खोलकर पानी की चोरी करते थे। शुक्रवार को आईपीएच विभाग बंगाणा की टीम ने मेन पाइपलाइन से पानी चोरी किए जाने वाली जगह का मुआयना किया। विभाग की टीम को देखते ही मेन पाइपलाइन से पानी चोरी करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ नरेश शर्मा ने बताया कि बरनोह-डोहगी मेन पाइपलाइन से पानी चारी करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बंगाणा थाना के प्रभारी कमल नैन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आईपीएच विभाग की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें