फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सौ पेटी अरूणांचल निर्मित पुलिस ने पकड़ी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर (बलिया)। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्घ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पकड़ी पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के मेवली कनासपुर गांव से एक ट्रक अरुणाचल निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद कर थाने लाई। जबकि ट्रक चालक व तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। पकड़ी गई शराब की कीमत 30 लाख 72 हजार तथा ट्रक की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे प्रभारी निरीक्षक पकड़ी हमराहियों के साथ रतसर-मेवली कनासपुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पासवान बस्ती के मेवली के सामने एक ट्रक आते हुए दिखाई दी। ट्रक चालक पुलिस की गाड़ी देख ट्रक छोड़ भाग गया। पुलिस ट्रक के पास पहुंची और ट्रक की तलाशी ली। जिसमें अरुणाचल निर्मित करीब आठ सौ पेटी अंग्रेजी शराब पाई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया और थाने लाई। बता दे कि कुछ दिन पूर्व इसी गांव में गोवा निर्मित अंग्रेजी शराब करीब एक हजार पेटियां बरामद की गई थी। पकड़ी थाना क्षेत्र शराब तस्करों के लिए पनाहगाह बनता जा रहा है। यहां पर शराब का व्यवसाय बेरोक-टोक के फल-फूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें