फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गोरखपुर पुलिस की ओर से फर्जी मुकदमे में फंसाने का हिन्दू संगठनों ने बुधवार को विरोध किया। डीएम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मुकदमा हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। रामसकल चौहान ने कहाकि हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह को फर्जी तरीके से फंसाने की नीयत से गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मामले की जांच कराई जाए। इसके बाद जो दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में रुद्र प्रताप पांडेय, सौरभ गुप्ता, सूर्य प्रकाश यादव, समीर मौर्या, मोनू विश्वकर्मा, अभिषेक, अजय मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें