फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी के साथ मारपीट, धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक ने स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद सीएमओ ने एसपी बलिया को पत्र लिखकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। अभी तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

सीएम ओर से की गई शिकायत में वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि मेरे मोबाइल पर नरही क्षेत्र में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फोन कर मुझे भद्दी भद्दी गालियां दीं। इसके बाद दो बाइकों पर सवार होकर पांच लोग आए और मुझे घेर लिया। मेरे साथ मारपीट करने के साथ ही जानमाल की धमकी दी। उनके साथ चिलकहर क्षेत्र के लिए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल थे। धमकी से मेरा परिवार भयभीत है। उन्होंने सीएमओ से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। सीएमओ डॉ. नीरज पांडेय ने शिकायत मिलने के बाद एसपी बलिया को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें