फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक ने बाइक सवारों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर के मुख्य मार्ग पर बुधवार की रात ई-रिक्शा चालक ने पीछे से बाइक को धक्का मार दिया। इसी बात पर बाइक सवार युवकों और ई-रिक्शा चालक के बीच मारपीट हुई। ई-रिक्शा चालक ने बाइक सवारों को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मोहम्मद साकिब (18) व राशिद (22) बुधवार की रात चरण सिंह त्रिमुहानी से बाइक से अपने घर जा रहे थे। मुख्य मार्ग पर एक ई-रिक्शा चालक ने बाइक को पीछे से धक्का मार दिया। इस पर चालक व बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हो गया। हाथापाई की नौबत आ गई। अचानक ई-रिक्शा चालक ने किसी नुकीली वस्तु से युवकों पर प्रहार करना शुरू कर दिया। दोनों बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए। साकिब को आंख के पास गंभीर चोट लगी है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। राशिद के हाथ में चोट लगी है। घटना की सूचना पाते ही उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली। घटना के बाद ई रिक्शा चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें