गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर सेंट्रल बैंक के सामने नगरा की तरफ से जा रही कार ने पीछे से बाइक सवार को जोरदार धक्का मारकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि रसड़ा के पहाड़पुर से निमंत्रण कर बाइक से जा रहे शिवनारायण यादव 40 निवासी सिकंदरपुर व राहुल 35 निवासी सूजनापुर थाना नगरा इंदरपुर स्थित सेंट्रल बैंक के समीप पहुंचे थे कि पीछे से नगरा की तरफ जा रही अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार जोरदार धक्का मारते हुए गड्ढे में पलट गई। इसमें कार चालक रोहन 30 निवासी बेलऊझा मऊ गंभीर रूप से घायल हो गया।