फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 पिछड़ी जातियों को एससी में शामिल कराने की हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। शहीद अतवार राजभर प्रतिमा स्थल पर मंगलवार को 17 अति पिछड़ी जातियों अनुसूचित जाति आरक्षण संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में राजभर समेत 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा राजभर समेत 17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं दिए जाने से इन जातियों के लोग विकास की मुख्यधारा से वंचित हैं। जून 2019 में प्रदेश सरकार ने इन जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश भी दिया, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। मोर्चा इन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए प्रयास तेज कर दिया है। इसके प्रतिनिधियों ने राजभर समेत 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प जताया। तय हुआ कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग करेंगे। रामस्वरूप राजभर, सखीचंद, रामविलास प्रजापति, रमाशंकर निषाद, रामदरस राजभर, ईश्वर प्रसाद, बब्बन राजभर, लालबहादुर, लालचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें