नरायनपुर गांव स्थित शहीद विजेंद्र सिंह की शहादत दिवस पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करती उनकी पत?
- फोटो : BALLIA
बांसडीह। कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायणपुर ग्राम सभा स्थित शहीद बृजेंद्र बहादुर सिंह की प्रतिमा के समीप बुधवार को शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद के माता-पिता, पत्नी सहित क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
शहीद बृजेंद्र बहादुर सिंह का जन्म पांच अगस्त 1981 में बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायणपुर ग्राम सभा में हुआ था। शहीद की माता राजकुमारी देवी और पिता अशोक सिंह है। 15 सितंबर 2017 को भारत-पाक सीमा स्थित उरी सेक्टर श्रीनगर में देश की रक्षा करते वक्त बृजेंद्र ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख भोला सिंह, कन्हैया दुबे, बीडीओ संतोष यादव, राजकुमार सिंह, रिकू, आनंद सिंह, अभिनव सिंह चंचल आदि रहे।