फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिल्टी पशुआहार की, ले जा रहे थे 45 लाख की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा पुलिस और सर्विलांस व स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। अमड़ा तिराहे के समीप चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से 45 लाख की शराब बरामद की है। शराब की खेप पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस लाइन में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस अलर्ट थी। इसी दौरान थाना कंदवा व सर्विलांस, स्वॉट टीम को शराब तस्करी की जानकारी मिली। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरुप आदर्श थाना प्रभारी कंदवा जांच पर थे, तभी सर्विलांस व स्वॉट प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल ने बताया कि एक कंटेनर जिसमें अवैध शराब होने की सूचना है। वह अभी सैयदराजा रेलवे क्राॅसिंग पार कर कंदवा की तरफ जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने अमडा तिराहे पर घेराबंदी की, तभी एक कंटेनर तेज गति से सामने से आता दिखाई दिया। पुलिस ने टार्च से कंटेनर को रोकने का इशारा किया गया तो कंटेनर चालक थोड़ी दूर पहले रोककर भागने लगा, जिसको पुलिस ने पकड़ लिया। एएसपी ने कहा कि पूछताछ में गिरफ्तार कैरियर हरदीप सिंह ने बताया कि उसके ट्रक (कंटेनर) में अवैध शराब है, जो पंजाब से खरीदकर बिहार और झारखंड बेचने जा रहे थे। कंटेनर में एक फर्जी कूटरचित पशु आहार की बिल्टी भी तैयार करके रखते हैं। चेकिंग के दौरान बार्डर पर पुलिस को यही बिल्टी दिखाते हैं, लेकिन जब पुलिस द्वारा कंटेनर को चेक किया गया तो ट्रक (कंटेनर) के केबिन से एक बिल्टी सिद्धू ट्रांसपोर्ट सर्विस की मिली। जो कि अमृतसर से रांची की बनी है। ट्रक (कंटेनर) की तलाशी के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पाई गई। इसमें कुल 482 पेटी में 4314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी हुई। बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 45 लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें