फेफना-रसड़ा मार्ग औंदी गांव के समीप हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : BALLIA
चिलकहर। फेफना-रसड़ा मार्ग स्थित सेंट्रल बैंक के समीप मोटरसाइकिल सवार ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
फेफना थाना क्षेत्र के अऊदी गांव निवासी विनोद सिंह उर्फ नथुनी सिंह (55) अपनी पत्नी पुष्पा सिंह (50) को छोड़ने के लिए नमो नारायण सिंह (50) को लेकर चिलकहर रेलवे स्टेशन आ रहे थे। अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से जाकर टकरा गई। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुष्पा सिंह का बायां हाथ टूट गया। सिर में गंभीर चोट लग गई। चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बलिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विनोद सिंह की चार लड़कियां और एक लड़का है। विनोद सिंह की बड़ी लड़की की शादी जौनपुर में हुई है। बड़ी बेटी बंटी सिंह को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। उसी को देखने के लिए विनोद सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह चिसकहर रेलवे स्टेशन जौनपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आ रहे थे। हादसे के शिकार नमो नारायण सिंह के दो पुत्र हैं। बड़े बेटे राहुल सिंह की तीन जुलाई को शादी तय है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विनोद सिंह अपने घर में इकलौते कमाने वाले थे। बलिया से रसड़ा मार्ग पर ऑटो चलाते थे। गांव में मातम छाया हुआ है।