वाराणसी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते मंत्री उपेंद्र तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के दुर्जनपुुर गांव में कोटा आवंटन के लिए बुलाई गई खुली बैठक में गोली मारकर हत्या करने के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह की तलाश में पुलिस मारी-मारी फिर रही है। वहीं, प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में कहा कि गोली मारने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार है, फरार अन्य लोग हैं। इसके पहले बलिया के डीएम श्रीप्रताप शाही ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक ज्ञात सहित सात अज्ञात आरोपित गिरफ्तार है। जल्द से जल्द मुख्य आरोपित व अन्य को गिरफ्तार किया जाएगा।