फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया हत्याकांड: अखिलेश का हमला, कहा-‘क्या सत्ताधारी दल के आरोपी की भी गाड़ी पलटेगी या नहीं’

Fri, 16 Oct 2020 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक में एसडीएम, सीओ, एसओ व अन्य पुलिसकर्मियों के सामने भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे भी चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


इस हत्याकांड को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने योगी सरकार पर हमला बोला है। इसके अलावा यूपी कांग्रेस के एक दल के भी गांव पहुंचने की खबर है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोपी के सत्ताधारी दल से जुड़े होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अब ये देखना है कि क्या एनकाउंटरवाली सरकार अपने लोगों की गाड़ी भी पलटाती है या नहीं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने लिखा कि बलिया में सत्ताधारी भाजपा के एक नेता के एसडीएम और सीओ के सामने खुलेआम एक युवक की हत्या कर फ़रार हो जाने से उप्र में क़ानून व्यवस्था का सच सामने आ गया है। अब देखें क्या एनकाउंटर वाली सरकार अपने लोगों की गाड़ी भी पलटाती है या नहीं।
 


 

विज्ञापन

वहीं, मायावती ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि यूपी में बलिया की हुई घटना अति-चिन्ताजनक तथा अभी भी महिलाओं व बच्चियों पर आए दिन हो रहे उत्पीड़न आदि से यह स्पष्ट हो जाता है कि यहां कानून-व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। सरकार इस ओर ध्यान दे तो यह बेहतर होगा। बीएसपी की यह सलाह है।
 
वहीं, कांग्रेस नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके अजय राय ने योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीटर पर घटना का वीडियो शेयर कर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पूरा उत्तर प्रदेश आज अगर दहशत की आग में जल रहा है तो उसका मूल कारण भाजपा के नेताओं की गुंडागर्दी ही है। खुलेआम पुलिस के सामने युवक को गोली मार देना एक भाजपा संरक्षित अपराधी ही कर सकता है। जहां भाजपा, वहां अपराध।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें