फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेश्वर हत्याकांड में हरि सिंह के कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बहुचर्चित पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी बैरिया निवासी हरि सिंह के आवास पर कुर्की का नोटिस स्थानीय पुलिस ने चस्पा की। जुलाई में हुए हत्याकांड का मुख्य आरोपी हरि सिंह अबतक पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा है। इसे लेकर पीड़ित के परिजन आत्मदाह की चेतावनी भी दे चुके हैं।
विज्ञापन

सात जुलाई को दिनदहाड़े बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की बैरिया के चिरैया मोड़ के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जलेश्वर के परिजनों की ओर से हरि सिंह निवासी बैरिया, अमृतेश सिंह उर्फ सबल सिंह, अभय कुमार भारती, बाबूबेल निवासी हरीश पासवान और बैरिया निवासी राजनारायण पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अमृतेश सिंह सबल को जमानत मिल चुकी है। हरीश पासवान का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। राजनारायण पांडेय पुलिस के जांच में अपराध में शामिल नहीं पाए गए। हरि सिंह अभी तक फरार है। जलेश्वर सिंह के परिवार ने राजनैतिक दबाव में हरि सिंह को स्थानीय पुलिस द्वारा संरक्षण देने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को सीएम आवास के सामने आत्मदाह की घोषणा की थी। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और कुर्की के लिए सीआरपीसी की धारा 82 के तहत एसएचओ शिवशंकर सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ हरि सिंह के आवास पर नोटिस चस्पा किया। एसएचओ ने कहा कि हरि सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है या वह आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो जल्द ही उनकी कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें