फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया पेपर लीक मामला : डीएम की समिति जिस पर मेहरबान वहां पहले भी मिली थीं लिखी कॉपियां

Fri, 08 Apr 2022 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

28 फरवरी 2019 को छापे में डीआरआर उमावि औराई खुर्द स्कूल परिसर में खड़ी बाइक में लिखी हुई कॉपियां मिली थीं। पुलिस में मुकदमा भी दर्ज हुआ, पर बाद में लीपापोती कर दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्चा लीक से चर्चा में आए डीआरआर उमावि औराई खुर्द में 2019 में भी लिखी हुईं कॉपियां पकड़ी गई थीं। तब व्यवस्थापक व शिक्षक पर कार्रवाई भी हुई थी। इस बार जिलाधिकारी की समिति ने नकल के लिए बदनाम इस स्कूल को ही परीक्षा केंद्र बना दिया। 

विज्ञापन


जिले में हर वर्ष सत्यापन की आड़ में 10-15% केंद्रों को काटने व जोड़ने का खेल होता है। इस बार भी समिति ने बोर्ड के निर्धारित केंद्रों के सापेक्ष कई परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया। नए स्कूलों के नाम प्रस्तावित करने से पहले पिछला रिकार्ड देखा गया या नहीं, इस पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आरोप है कि केंद्रों का निर्धारण जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के लिए व्यवसाय बन चुका है। 

तब गाड़ी की डिकी में मिली थीं कॉपियां
28 फरवरी 2019 को छापे में डीआरआर उमावि औराई खुर्द स्कूल परिसर में खड़ी बाइक की डिकी में लिखी हुई कॉपियां मिलीं। पुलिस में मुकदमा भी दर्ज हुआ, पर बाद में लीपापोती कर दी गई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य, डिग्री कॉलेज प्रबंधक समेत 25 भेजे जेल
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा की कॉपियां सॉल्वरों से लिखवाने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने बीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, भगवंत सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डा. बलराम सिंह 25 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है। जबकि तीन नाबालिगों को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा है। डिग्री कॉलेज का प्राचार्य, बीएस इंटर कालेज का विद्यालय परीक्षा सहायक भूदेव सिंह समेत अन्य फरार हैं।

पंचायत भवन में लिखी जा रही थी उत्तर पुस्तिका, 6 पकड़े
गाजीपुर में बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने सैदपुर के विशकला धुर्वाजुन स्थित इंटर कॉलेज के पास पंचायत भवन पर छापा मार वहां लिखी जा रही उत्तर पुस्तिका बरामद कर 3 लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद लिपिक व केंद्र व्यवस्थापक को गिरफ्तार कर लिया। संवाद

लापरवाही बरतने में पांच पुलिसकर्मियों पर भी गाज
बलिया पेपर लीक प्रकरण में ड्यूटी में लापरवाही बरतने में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी क्षेत्र के पेपर लीक में संलिप्त विद्यालयों पर लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें