सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के सामने पार्टी की सदस्यता लेते आनंद चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
आनंद चौधरी को सपा ज्वाइन कराने और पार्टी का अधिकारिक उम्मीदवार बनाने की कवायद लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के द्वारा की गई। कहा जा रहा है कि इसमें महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आजमी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और एक पूर्व पदाधिकारी की अहम भूमिका रही।
बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने आनंद चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार घोषित कर रखा था, लेकिन तेजी से बदले घटनाक्रम के बाद जहां बसपा खेमे में मायूसी छा गई है। वहीं, अन्य दलों की रणनीति भी धराशाई होती नजर आ रही है।